'Bigg Boss 16' जब से साजिद खान की एंट्री हुई है, वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता के बीच गहमागहमी देखने को मिली। प्रियंका को जब अंकित की उन्हें लेकर सौंदर्य से बात करने के बारे में पता चलता है, तो वह आगबबूला हो जाती हैं। वहीं, इस झगड़े के बारे में सुनकर साजिद खान को अपने पुराने प्यार की याद आ जाती है।

दरअसल, हुआ यह कि अंकित गुप्ता सौंदर्या शर्मा से बात करते हैं कि प्रियंका हमेशा बस गेम की बात करती हैं। टास्क के दौरान जब ये स्टेटमेंट बाहर आया तो अभिनेत्री का गुस्सा फूट गया। अंकित ने प्रियंका को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बात नहीं सुनी। इस दौरान साजिद खान अंकित को कहते हैं उन्हें प्रियंका को मनाते रहना चाहिए। साथ ही साजिद को अपनी एक्स याद आ गई।

अंकित ने साजिद को पूरी बात बताई, तो साजिद ने कहा कि इतने छोटे से स्टेटमेंट पर इतना पैनिक क्यों होना है। मैं भी इन चीजों से गुजर चुका हूं। मैं ऐसी कुछ रिलेशनशिप में रहा हूं जहां पर लोग हाइपर हो जाते थे। इस पर अंकित सफाई देते हुए कहते हैं कि वह और प्रियंका सिर्फ दोस्त हैं, रिलेशनशिप में नहीं हैं। इसके बाद साजिद यह कहते हैं कि एक रिलेशनशिप में आप सुना नहीं सकते, आपको सुनना ही पड़ता है। अपने इसी स्टेटमेंट के चलते साजिद एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।