गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय चिंतन शिविर पूरा हो गया है। खबर है कि इन दो दिनों में भाजपा ने राज्य में आम आदमी पार्टी को बढ़ने से रोकने से लेकर आदिवासी सीटों पर चर्चा की। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि पार्टी इस बार 2017 में गंवाने वाली सीटों पर ज्यादा ध्यान लगा सकती है। राज्य में साल के अंत में चुनाव हो सकते हैं।सोमवार को पूरी हुई बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल शामिल थे। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस दौरान चार या इससे ज्यादा बार चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों को टिकट नहीं देने पर भी चर्चा की गई।एक भाजपा पदाधिकारी ने बताया, 'आप गुजरात में रास्ता तैयार कर रही है और इसे रोका जाना जरूरी है।  बीते कुछ हफ्तों में आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्य में सरकारी स्कूल और अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।