त्रिपुरा के खोवाई जिले में साढ़े 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या के दोषी को कोर्ट ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इस जिले में फांसी की सजा सुनाए जाने का यह पहला मामला है। दुष्कर्म व हत्याकांड में 35 गवाह कोर्ट के समक्ष पेश किए गए थे। कोर्ट ने बुधवार को अभियुक्त कालीचरण त्रिपुरा को यह सजा सुनाई। घटना पिछले साल हुई थी। जिला अदालत के विशेष न्यायाधीश शंकरी दास ने मामले के जांच अधिकारी बिद्येश्वर सिन्हा ने मृत्युदंड का आदेश दिया। पीड़ित बच्ची पिछले साल 22 फरवरी को खोवाई जिले के तेलियामुरा के दुस्की इलाके से लापता हो गई थी। उसका शव छह दिनों बाद जंगल से बरामद किया गया था। वकील विकास देब ने कहा कि यह दुर्लभतम मामलों में से एक है। हमें मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए खुशी हो रही है।