• मेष राशि - स्वभाव में अचानक परिवर्तन हो सकता है, व्यवसाय गति अच्छी बनेगी, समय का ध्यान रखें।
  • वृष राशि - कार्यों में सफलता मिलेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, शत्रु पक्ष कमजोर होगा।
  • मिथुन राशि - सप्ताह उत्तम फलकारक है, अधिकारियों का पूर्ण समर्थन व सहयोग मिलेगा, कार्य बनेंगे।
  • कर्क राशि - नौकरी में व्यवधान हो सकता है, व्यवसाय ठीक नहीं रहेगा, समय का ध्यान अवश्य रखें।
  • सिंह राशि - आप आनंद का अनुभव करेंगे, केतु ग्रह पीड़कारक है, आपसी मतभेद से बचें।
  • कन्या राशि - मनोरंजन से अति हर्ष होगा, व्यवसाय में लाभ होगा, रुके कार्य बन जायेंगे।
  • तुला राशि - पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, आमोद-प्रमोद में विशेष ध्यान देंगे।
  • वृश्चिक राशि - मानसिक तनाव आकस्मिक बढ़ेगा, स्वजनों से सहानुभूति अवश्य ही प्राप्त होगी।
  • धनु राशि - व्यवसाय की उन्नति से आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार होगा, कार्य पर विशेष ध्यान दें।
  • मकर राशि - विलास सामग्री का संचय होगा, अधिकारी वर्ग की कृपा का लाभ मिलेगा।
  • कुंभ राशि - इष्ट मित्रों से अच्छा सहयोग मिलेगा, उन्नति एवं लाभ के योग बनेंगे।
  • मीन राशि - गृह कलह, हीन मनोवृत्ति, शरीर पीड़ा से परेशानी अवश्य ही होगी, धैर्य रखें।