1. न्यूड शूज़ : सबसे पहले अपनी शू क्लेक्शन में न्यूड हील्स को ज़रूर शामिल करें। आप हील्स पसंद नहीं करतीं, तो फ्लैट्स न्यूड शूज़ भी आपका काम कर देंगे। इन्हें पहनकर आप लंबी लग सकती हैं। साथ ही यह किसी भी तरह के रंग या स्टाइल के अटायर के साथ मैच करते हैं। न्यूड शूज़ क्लासी लगने के साथ स्टाइलिश भी होते हैं। न्यूड शूज़ खरीदें और खुद फर्क देखें।

2. पॉइन्टेड टोज़ : इस तरह के शूज़ न सिर्फ आपको टॉल लुक देते हैं, बल्कि इसे पहनकर आप स्लिम भी लगती हैं। पॉइन्टेड स्टाइल वैसे भी आपके स्टाइल में चार चांद लगा देते हैं।

3. स्ट्रेपी हील्स :  इस तरह के फुटवियर भी आपके पास ज़रूर होने चाहिए। यह कई स्टाइल्स और रंगों में आते हैं। लेकिन सबसे अच्छे सॉलिड रंगों में लगते हैं। यह दिखने में तो स्टाइलिश होते ही हैं, साथ ही आपकी हाइट में भी अतिरिक्त इंच शामिल कर देते हैं। इसे पहनकर पैर स्लीक लगते हैं। आप इन्हें वेस्टर्न वियर के अलावा, इंडो-वेस्टर्न और इंडियन वियर के साथ भी मैच कर सकते हैं।

4. पम्प्स : इस तरह के फुटवियर सालों से सबसे क्लासी शूज़ में शुमार किए जा रहे हैं। पम्प्स न सिर्फ आपका पूरा लुक बदल देते हैं, बल्कि काफी हॉट भी लगते हैं। पॉइन्टेड टोज़ वाली पम्प्स आपके पैरों को लंबा लुक देते हैं। इसे पहनकर पैर भी अट्रैक्टिव लगते हैं। आप इन्हें भारतीय अटायर के अलावा ड्रेस या स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। यह एक ऐसा फुटवियर है, जो आपके शू क्लेक्शन में ज़रूर होना चाहिए।

5. टाई-अप :टाई-अप फुट वियर आपके पैरों को लंबा लुक देते हैं। फुटवियर में लगे स्ट्रिंग्ज़ को पैरों पर बांधा जाता है। यह स्टाइलिश तो लगते ही हैं, साथ ही आपको टॉल लुक भी देते हैं।