मनाली: भारत के मोस्ट फेवरेट टूरिस्ट प्लेसिस में से एक मनाली में पूरे साल हल्की-हल्की ठंड महसूस की जा सकती है | यहां का मौसम और पहाड़ों की खूबसूरती यात्रियों का मन मोह लेती है | गर्मी में आप इस जगह पर टूर का प्लान बना सकते हैं |

लद्दाख: ठंडे क्षेत्र में घूमने की बात हो तो, लद्दाख को भला कैसे भूला जा सकता है | हिमालय के बीच बसे लद्दाख में आपको मौसम तो ठंडा मिलेगा, साथ ही यहां कई ऐसे बेहतरीन नजारे हैं, जो आपको बहुत पसंद आएंगे | कहते हैं कि गर्मी में इस जगह की ट्रिप करना बेस्ट रहता है |

सोनमर्ग: इस जगह पर सर्दियों में ठंड इतनी बढ़ जाती है कि यहां बर्फ की चादर तक जम जाती है | हालांकि गर्मियों में यहां मौसम सामान्य रहता है और इस दौरान घूमने के लिए ये जगह बेस्ट मानी जाती है |

लाचुन गांव: सिक्किम में स्थित लाचुन गांव ठंडे मौसम के अलावा अपनी खूबसूरत नजारों के लिए भी बहुत फेमस है | ये एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है और यहां आप फैमिली के साथ यादगार पलों को संजो सकते हैं |

सेला पास: इस बर्फीले क्षेत्र को घूमने के लिहाज से बहुत पसंद किया जाता है | कहते हैं कि इस जगह पर पूरे साल बर्फ की एक पतली चादर बनी रहती है | अगर आपकी शादी हाल ही में हुई है, तो आप इसे अपनी हनीमून डेस्टिनेशन भी बना सकते हैं |