शराब नीति को लेकर शिवराज पर किया कटाक्ष
कहा दुनिया की चीजें महंगी है पर चिंता शराब सस्ती करने को लेकर है 

सीहोर से अनुराग शर्मा

सीहोर मध्यप्रदेश में चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने सीहोर पहुचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने सीहोर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रामधुन का पाठ पढ़ाया।
दअरसल पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मौजूद कार्यकर्तओं से पूछा कि रामधुन आती है तो कोई भी कार्यकर्तओं ने रामधुन गाकर नही सुना पाया तो दिग्विजय सिंह ने रघुपति राघव राजाराम ईश्वर आल्हा तेरो नाम रामधुन गाकर सीहोर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को रामधुन का पाठ पढ़ाया।
वही मध्यप्रदेश सरकार की नई शराब नीति पर भी पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि एक तरह उमा भारती शराब बंद करने का कहती है वही शिवराज जी शराब कैसे सस्ती हो को लेकर चिंतित है भारत मे राशन से लेकर पेट्रोल तक सभी चीजें महंगी है पर चिंता सस्ती शराब को लेकर है
इस दौरान सदस्यता अभियान में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर तोमर,कार्यकारी जिलाध्यछ राहुल यादव सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने सीहोर में कांग्रेस का सदस्यता अभियान शुरू किया

न्यूज़ सोर्स : अनुराग शर्मा सीहोर