- ओलावृष्टि से पीड़ित किसानों की हर संभव मदद की जाएगी- प्रहलाद भारती

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

शिवपुरी जिले में बीती रात्रि को हुई ओलावृष्टि के बाद कई गांव में फसलों को नुकसान हुआ है। इसी बीच पोहरी विधानसभा क्षेत्र के भी कई गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हैं। इसी के चलते रविवार को पोहरी के पूर्व विधायक और मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक विकास निगम के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) प्रहलाद भारती ने प्रभावित गांवों का दौरा किया और किसानों से बातचीत की। किसानों से बातचीत के दौरान राज्यमंत्री प्रहलाद भारती ने पीड़ित किसानों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश की शिवराज सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ओलावृष्टि के सर्वे के निर्देश दिए गए हैं और जल्द सर्वे होगा और जो नुकसान होगा उसकी भरपाई किसानों को की जाएगी।
पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने 
रविवार को पोहरी विधानसभा के ग्राम सकतपुर, आकुर्सी,  सिल्परी, देवपुर, हर्रई,बड़खेरी,डावरपुरा एवं रायपुर में शनिवार को हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को कॉफी नुकसान हुआ है। श्री भारती ने खेतों में जाकर जायजा लिया एवं सम्बन्धित अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिये।

न्यूज़ सोर्स : रंजीत गुप्ता शिवपुरी