चौथे दिन भी जारी रहीं हड़ताल

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

नगर परिषद सिलवानी के लगभग सभी वेतन भोगी कर्मचारी 04 दिन से सामूहिक हड़ताल पर बैठे हुए हैं! लेकिन अभी तक प्रशासन के द्वारा उनकी सुनवाई नहीं हो पाई है! उसी कड़ी में आज सिलवानी के लगभग सभी  पूर्व पार्षदों ने सिलवानी नगर परिषद में कार्य कर रहे वेतन भोगी कर्मचारियों के समर्थन में नगर परिषद प्रांगण के सामने सभी क कर्मचारियों की मांग  समर्थन किया! वह पार्षदों का कहना है कि सिलवानी नगर परिषद में जो  दो महिला कर्मचारीय नगर परिषद में  कार्यरत है  उनका व्यवहार सिलवानी नगर के आमजन के लिए ठीक नहीं है! उनके  दुव्यर्वेहार  के कारण ही सभी कर्मचारी काफी परेशान हैं! प्रशासन से हमारी मांगने की जिस तरह हम सब की मांग पर प्रशासन के द्वारा नूतन खरे का  अटैचमेंट अब्दुल्लागंज कर दिया गया है! उसी प्रकार महिला कर्मचारी निहारिका नगाईच को तत्काल प्रभाव से सिलवानी से हटाकर अन्य किसी तहसील में किया अटैच या ट्रांसफर कर दिया जाए! 
 नगर परिषद सिलवानी के पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व पार्षदों ने कहा प्रशासन अगर शीघ्र नही की कार्रवाई तो हम सभी पार्षद भी कर्मचारियों के समर्थन में  धरने पर बैठेंगे!
 

न्यूज़ सोर्स : देवेश पाण्डेय सिलवानी