वैसे तो शरीर के सभी अंग बेहद महत्वपूर्ण हैं। किसी भी हिस्से के बिना जिंदगी को सही और आसान तरीके से जी पाने के ख्याल से ही मन खबरा जाता है। लेकिन आंखें शरीर का वो हिस्सा है, जिसके बिना कुछ भी कर पाने की, देख पाने या समझ पाने की क्षमता कम हो जाती हैं। ऐसे में अगर आंखों में कोई कोई छोटी सी भी समस्या आ जाए, तो हम खुद को लाचार और बेसहारा महसूस करने लगते हैं। हालांकि, आंखों में किसी भी तरह परेशानी या दर्द चिंताजनक हो सकती है क्योंकि इससे रोज की एक्टिविटी पर असर पड़ता है। वहीं इसे बिना इलाज छोड़ देने पर आंखों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। ऐसी ही एक समस्या है, जो हर उम्र के लोगों में देखने को मिल जाती है और वो है आंखों में खून आना।

आमतौर पर यह तब होता है जब आंखों में छोटी ब्लड वैसेल्स फैल जाते हैं या सूज जाते है। इससे आंखें लाल रंग की दिखाई देने लगती हैं। यह कई कारणों से हो सकता है, जैसे नींद पूरी न होना, आंखों में जलन होना या फिर आंखों पर ज्याद जोर देना। इससे राहत दिलाने के लिए कई तरह के आई ड्रॉप्स मौजूद हैं। लेकिन कई बार ये तुरंत मौजूद नहीं होते। ऐसे में कई घरेलू उपचार हैं, जो इससे राहत दिला सकते हैं। आंखों में सूजन और रेडनेस को कम करने के लिए ठंडी सेकाई कर सकते हैं। एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर या एक तौलिये में बर्फ के टुकड़े लपेट कर आंखों पर हल्के हाथ से दबाएं। ऐसा करने के बाद कुछ मिनट के लिए इन्हें बंद रखें। इससे आंखों को शांत करने और ठंडक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा ठंडे आई मास्क को भी कोल्ड कंप्रेस की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा अपने हीलिंग गुणों के लिए जाना जाता है और यह आंखों की रेडनेस को भी ठीक कर सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आंखों की जलन को शांत करने और उसका इलाज करने में मदद कर सकते हैं। राहत पाने के लिए कॉटन पैड की मदद से आंखों के आसपास एलोवेरा जेल या रस लगा सकते हैं।

नारियल का तेल

आंखों में खून आने का इलाज करने का एक और तरीका उपयोगी तरीका है, नारियल का तेल। यह आंखों में ड्राईनेस और जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। बस आंखों के आसपास थोड़ी मात्रा में ऑर्गेनिक नारियल तेल लगाएं। ध्यान दें कि त्वचा पर तेल लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह साफ कर लें।

खीरे के टुकड़े

आंखों में खून आने की समस्या का इलाज करने में खीरा भी काफी प्रभावी साबित हो सकता है। बस खीरे के स्लाइस को अपनी आंखों पर लगाना है। इसके कूलिंग इफेक्ट आंखों के आसपास सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करेंगे। ठंडे खीरे को पतली स्लाइस में काटें और उन्हें अपनी बंद आंखों पर लगभग 10-15 मिनट के लिए रखें।