-पैरों में गिरगड़ाकर किसान ने मुआवजे के लिए लगाई गुहार
- शिवपुरी जिले में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसान संकट में

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट

शिवपुरी जिले में ओलावृष्टि के बाद फसलों को भारी नुकसान हुआ है और किसान संकट में है। इसी क्रम में बदरवास के दीघोद गांव में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव जब गांव में पहुंचे तो यहां पर एक पीड़ित किसान पूर्व विधायक महेंद्र सिंह यादव के पैरों में सिर पटकने लगा। पीड़ित किसान ने बताया कि ओलावृष्टि से उसकी फसल बर्बाद हो गई। किसान ने कहा कि महाराज वह बर्बाद हो गया। प्रशासन से नुकसान की एवज में क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग उक्त किसान ने कही। दीघोद में कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे और अन्य प्रशासनिक अमला भी यहां पर था जो ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए गया था। गौरतलब है कि दो दिन से हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से शिवपुरी जिले के करीब 100 से ज्यादा गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। इस दौरान अब सर्वे की बात जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा कही जा रही है। शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे के लिए राजस्व अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है और सर्वे के आधार पर किसानों को जल्द नुकसान की भरपाई की जाएगी।

न्यूज़ सोर्स : रंजीत गुप्ता शिवपुरी