indiacitynews.com
रायसेन
जिले के सभी नागरिकों को कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि यह पर्व हमें राष्ट्रप्रेम एवं आपसी सद्भाव के साथ एकजुट होकर अपने कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करते हुए देश-प्रदेश के सर्वांगीण विकास में सहभागी बनने की प्रेरणा देता है। देश के प्रत्येक नागरिक को आज ही के दिन 26 जनवरी को संविधान के तहत मूलभूत अधिकार मिले थे। हमें देश के विकास और उज्जवल भविष्य के लिए सदैव सशक्त, सतर्क, सुरक्षित और जागरूक रहते हुए सक्रिय रूप से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाना चाहिए।
रायसेन वन परिसर में होगा भारत पर्व का आयोजन
स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 26 जनवरी 2022 की संध्या में जिला मुख्यालय पर सागर तिराहा स्थित वन परिसर में शाम 07 बजे से भारत पर्व का आयोजन किया गया है। जिसमें (लोक, भक्ति, सुराज, आजादी के तराने) वादन और नर्तन आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति प्रदेश के स्थानीय कलाकारों द्वारा दी जाएगी।  

न्यूज़ सोर्स : Pro