india city news.com
सूर्य देव 13 फरवरी 2022 को कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का गोचर 3 राशि वालों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका सीधा प्रभाव मानव के जीवन पर पड़ता है। किसी व्यक्ति के लिए यह गोचर शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ। इस साल 2022 में कई बड़े और छोटे ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वहीं मान प्रतिष्ठा के कारक सूर्य देव भी 13 फरवरी को शनि की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी राशियों पर पडे़गा। लेकिन 3 ऐसी राशियां जिनको विशेष लाभ हो सकता है। जानिए यह तीन राशियां कौन सी हैं…
कुंभ राशि: इस राशि के लोगों को सूर्य का गोचर शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दूसरे (धन) भाव में गोचर करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे वहां सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के 13 फरवरी से अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के नवम (भाग्य) भाव में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस समय आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में आपक कोई नई डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको फायदा हो सकता है। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव है, इसलिए यह गोचर आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 
कर्क राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य देव का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी गोचर कुंडली के दशम (कर्म) भाव में राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। जिससे आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो इस दौरान आपको फायदा हो सकता है।

न्यूज़ सोर्स : Guruji