BJP पूर्व जिलाध्यक्ष डा जयप्रकाश किरार का सड़क दुर्घटना में निधन
BJP पूर्व जिलाध्यक्ष डा जयप्रकाश किरार का सड़क दुर्घटना में निधन
INDIACITYNEWS.COM
रायसेन से पांच किलोमीटर दूर उज्जैन से बाबा महाकाल के दर्शन कर लौट रहे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डा जयप्रकाश किरार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। डा किरार देर रात को लौट रहे थे। विदिशा रोड पर खनपुरा के पास उनकी गाड़ी पंचर हो गई। पंचर बनवाने के लिए जब वह कार से उतरे तो किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा गंभीर घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई है। अज्ञात वाहन की रात से ही तलाश की जा रही है। तथा सीसीटीवी फुटेज़ चेक किए जा रहे हैं।
न्यूज़ सोर्स : Icn

नशे में लापरवाही बनी जानलेवा: असलहा लहराने से युवती की गोली लगने से मौत
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर किचेन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना