indiacitynews.com 
(राजकिशोर सोनी)
स्वतंत्रता दिवस पर रायसेन की अंजना यादव यूरोप की 18510 फीट सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्बुस पर तिरंगा फहरायेगी। 


 पर्वतारोही अंजना यादव स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2023 को यूरोप की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एल्बुस जो कि रूस देश की ओर क्लाइंम्ब कर भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा फहरायेगी। कलेक्टर अरविंद दुबे ने अंजना यादव को राष्ट्रध्वज सम्मान पूर्वक सौंपते हुये माउण्ट एल्बुस के आरोहण की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

i
उल्लेखनीय है कि अंजना 15 अगस्त 2021 को हिमाचल की यूनम पीक 20 हजार फीट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया था। 

अंजना यादव माउण्ट फेण्डशिप पीक 17346 फीट, माउण्ट रैनो पीक 16023 फीट, माउण्ट एवरेस्ट बेस केम्प 17598 फीट, माउण्ट गोकू पीक 17929 फीट, माउण्ट पतालशू पीक 13800 फीट पर पूर्व में सफलता पूर्वक आरोहण किया है। अंजना बेस कैंप पहुंच गई हैं। आज उन्होंने बेस कैंप से indiacitynews.com के माध्यम से भारत बासियों को संदेश भेजा है।

 

न्यूज़ सोर्स : Icn