वन चौकी खरवई के श्री राम सिरसाम के साथ एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने पत्थरों से किया हमला
indiacitynews. com
रायसेन। वन परिक्षेत्र रायसेन की वन चौकी खरवई के तहत ग्राम सतकुंडा में वन भूमि पर अवैध बोरिंग कर रहे व्यक्ति को बोरिंग करने से रोका गया तो एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने नाकेदार पर पत्थरों से हमला कर दिया। जिससे उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। जानकारी मिली है कि करीब आधा बीघा वन भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। करीब डेढ़ महीने पहले खरवई चौकी के डिप्टी रेंजर सरजन सिंह मीणा सहित स्टाफ ने उक्त स्थान से ट्रैक्टर जप्त किए थे और कार्रवाई की गई थी। पर अतिक्रमणकारियों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि आज वन अमले पर हमला कर दिया। गुस्साए वन कर्मियों ने खरवई पुलिस चौकी पर धरना दे दिया है। वन विभाग के लोग महिलाओं और आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इससे पहले जानकारी मिलते ही खरवई पुलिस चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और जांच कर रहे हैं...
यह गंभीर मामला है हम कार्रवाई कर रहे हैं एसडीओ - श्री पटले

रायसेन वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले ने बताया कि यह गंभीर मामला है। हमने आज मौके पर पहुंचकर जांच की है और आरोपी अमन शर्मा के खिलाफ विधि संवत कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग के एसडीओ श्री पटले ने बताया कि वन भूमि पर बोरिंग की जा रही थी जिसे रोक दिया गया है.

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव