68वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता हेतु मप्र की टीम घोषित रायसेन के खालिद खान एवं कृष्णा साहू का चयन, अतिरिक्त खिलाड़ियों में अंशु कुशवाह का चयन
68वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-14 हॉकी प्रतियोगिता हेतु मप्र की टीम घोषित
रायसेन के खालिद खान एवं कृष्णा साहू का चयन, अतिरिक्त खिलाड़ियों में अंशु कुशवाह का चयन
Indiacitynews.com
रायसेन, 01 जनवरी 2025
भोपाल में 02 जनवरी से 07 जनवरी 2025 तक आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय शालेय अंडर-14 बालक हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश टीम की घोषणा हो गई है। मध्यप्रदेश बालक टीम में रायसेन के 02 खिलाड़ियों ख़ालिद खान एवं कृष्णा साहू का चयन हुआ है। अंशु कुशवाह का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में किया गया है। मध्यप्रदेश अपना पहला मैच प्रातः 08 बजे ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम भोपाल में तमिलनाडु के विरूद्ध खेलेगा। जिले के खिलाड़ियों के चयन पर कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पाण्डेय तथा जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने बधाई देते हुए अच्छे प्रदर्शन के लिए टीम के कोच श्री प्रह्लाद राठौड़ तथा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मानसून सत्र से पहले विपक्ष आक्रामक, खरगे ने राम मंदिर और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा
E20 फ्यूल पर बहस के बीच सरकार का मास्टर प्लान, इथेनॉल ब्लेंडिंग को मिलेगी नई रफ्तार
चंबल एक्सप्रेसवे से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर, इटावा से कोटा तक हाई-स्पीड सफर का रास्ता तैयार
मानसून में ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 7 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
मानसून स्पेशल: बारिश में खाने के लिए 25 बेहतरीन वेज डिशेज की शानदार लिस्ट