(राजकिशोर सोनी)
indiacitynews.com

विगत दिवस दिल्ली प्रदेश सरकार ने साहित्य अकादमी दिल्ली की सिंधी भाषा के परामर्श मंडल में मध्य प्रदेश से दो सदस्यों का पांच वर्ष के लिए मनोनीत किया है।

इसमें इंदौर की सिंधी और हिंदी की वरिष्ठ लेखिका श्रीमती रश्मि रामानी
 और भोपाल के हिंदी सिंधी रचनाकार लेखक,पत्रकार, अनुवादक, कवि और रंगमंच कर्मी अशोक मनवानी को सिंधी लेंग्वेज एडवाइजरी बोर्ड में शामिल किया गया है।
 साहित्यिक पत्रकारिता के लिए सप्तपर्णी सम्मान और लघु कथा लेखन के लिए प्रतिष्ठित अंबिका प्रसाद दिव्य पुरस्कार और अन्य सम्मानों से सम्मानित अशोक मनवानी की कई पुस्तकें प्रकाशित हैं।
श्री मनवानी ने अनेक हिंदी और सिंधी कहानियों का  अनुवाद भी किया है।
दिल्ली सरकार की साहित्य अकादमी की सिंधी भाषा एडवाइजरी बोर्ड (सलाहकार मंडल) में महाराष्ट्र ,मध्यप्रदेश , राजस्थान,छत्तीसगढ़, गुजरात और दिल्ली राज्यों से सदस्य शामिल हैं ।
अकादमी के सिंधी भाषा एडवाइडरी बोर्ड में संयोजक  के रूप में मोहन हिमथानी नई दिल्ली को मनोनीत किया गया है।

सिंधी भाषा एडवाइजरी बोर्ड में वरिष्ठ साहित्यकार  साहिब बिजानी, भारतीय सिंधालॉजी संस्थान आदिपुर,  मनोज चावला अहमदाबाद (गुजरात), श्रीमती शोभा लालचंदानी मुंबई,  विनोद आसुदानी नागपुर (महाराष्ट्र),  श्री सुरेश बबलानी अजमेर (राजस्थान),  जयेश शर्मा दिल्ली, और कैलाश शादाब रायपुर (छत्तीसगढ़) को सदस्य के रूप में  शामिल किया गया हैं।

न्यूज़ सोर्स : Icn