indiacitynews.com
(राजकिशोर सोनी)

रायसेन। विभिन्न क्षेत्रों में लीक से हटकर और बेहतर काम करने वाली विभूतियों को चर्चित लेखक और प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राना ने 19 फरवरी की शाम भोपाल में दख़ल प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान मीडिया की भूमिका पर भी आशुतोष राना ने प्रकाश डाला। समारोह में पत्रकार अंबुज माहेश्वरी को बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड से नवाजा  गया। दख़ल प्राइड अवॉर्ड के चौथे सीजन में कवि,पत्रकार आलोक श्रीवास्तव, भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर,कांग्रेस नेता डॉ विक्रांत भूरिया,प्रशासनिक अधिकारी माया अवस्थी,  एएसपी समीर यादव,पत्रकार सुरेश गुप्ता,मनोज सैनी,राजीव जैन ,धनंजय प्रताप सिंह,मकरंद काले,अनूप दुबे ,अंबुज माहेश्वरी,राजन मेहता ,चिकित्सक डॉ सुबोध वार्ष्णेय, डॉ अंशुल राय, डॉ करिश्मा प्रधान देवेंद्र,शिक्षा क्षेत्र से डॉ राखी तिवारी, डॉ अनुपम चौकसे ,गौरव तिवारी,समाज सेवी माही भाजनी,कवियत्री नीलिमा पाठक सामंतरे,पर्वतारोही मेघा परमार,क्रिकेटर सौम्या तिवारी ,योगाचार्य डॉ पावन गुरु को सम्मानित उनकी विशेष उपलब्धियों के लिए अभिनंदित किया गया। 

 https://youtu.be/t0uDZlAXkV8

 


-----------
- पिता के एक्सीडेंट के बाद पत्रकारिता से जुड़े 
रायसेन से वर्ष 2006 में पत्रकारिता की शुरुआत की। पिता श्री अशोक माहेश्वरी नईदुनिया इंदौर के लिए रायसेन से जुड़े थे। श्री माहेश्वरी के एक सड़क दुर्घटना में गम्भीर घायल हो जाने पर नईदुनिया ने उनके बेटे अम्बुज माहेश्वरी को अपने साथ जोड़ा। 20 साल की उम्र में राज्य की नईदुनिया से पत्रकारिता शुरू 2008 में अम्बुज नवदुनिया के ब्यूरोचीफ बने। 2009 में शासन से जिला बाल कल्याण समिति में सदस्य बने। 2010 में जिला स्तरीय अधिमान्यता हुई। 2010 में श्री अनुराग उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में इंडिया टीवी रायसेन के स्ट्रिंगर के रूप में जुड़े। 2020 तक नवदुनिया से जिला ब्यूरोचीफ के रूप कार्य करते रहे। 2021 में हरिभूमि 2022 में दैनिक जागरण व डिजिटल प्लेटफॉर्म द सूत्र से जुड़े। 26 अक्टूबर 2022 को श्रीलंका सरकार के आमंत्रण पर 7 दिवसीय यात्रा पर गए। श्रीलंका के पर्यटन, खानपान, संस्कृति को नजदीक से देखा। एशिया मीडिया कल्चरल एसोसिएशन श्रीलंका (AMCA) के सदस्य बने। रायसेन जिले में पर्यटन एवं संवर्धन समिति के अशासकीय सदस्य हैं।
सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों पर जोर, इसके अलावा राजनीति से जुड़ी और पर्यटन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया।

न्यूज़ सोर्स : Icn