indiacitynews.com
रायसेन जिले का सांची शहर देश की पहली सोलर सिटी बनने जा रही है। सांची में घरों से लेकर गलियां, स्ट्रीट लाइटए चौराहे यहां तक कि यहां का स्तूप भी सोलर लाइट से रोशन होंगे। बौद्ध स्तूपों के लिए दुनिया भर प्रसिद्ध सांची को अब सोलर सिटी के नाम से पहचाना जाएगा। अलग.अलग कंपनियों ने यहां सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू कर दिया है। अगले दो महीनों में सांची को सोलर सिटी बनाने का काम पूरा हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आमंत्रण भी भेजा गया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सांची वल्र्ड हेरिटेज को पूर्ण रूप से सौलर सिटी बनाया जा रहा है और जिस गति से कार्य चल रहा है उस गति से 3 मई 2023 सौलर इंटरनेशनल डे पर यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। उन्होनें कहा कि देश का यह पहला शहर होगा जो सोलर सिटी होगा। पर्यावरण बचाने की दृष्टि से बड़ी उपलब्धि होगी।

न्यूज़ सोर्स : Pr