indiacitynews.com
रायसेन जिले में एक बार फिर इंडिया सिटी न्यूज  की खबर का असर हुआ है।  उदयपुरा तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह को उनके द्वारा करप्शन को जस्टिफाई करते दिख रहे हैं बायरल VDO के बाद भोपाल संभाग के कमिश्नर माल सिंह ने निलंबित  कर दिया है। कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा कमिश्नर को भेजे प्रस्ताव के बाद यह कार्यवाही की गई है।  
उल्लेखनीय है की 
रायसेन जिले के उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का किसानों से कार्य के बदले पैसे मांगे जाने सम्बन्धी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था ।                                                                          

गुरुवार को कलेक्टर अरविंद दुबे ने तहसीलदार को हटा दिया था। जबकि कर्मचारी निलंबित कर दिया था। 


 उल्लेखनीय है की राष्ट्रीय किसान संगठन के किसानों  ने तहसीलदार से शिकायत की कि सर आपके तहसील कार्यालय में बगैर लेनदेन किये कोई काम नही होता आपके बाबू खुले आम पैसे ले रहे हैं तब तहसीलदार महोदय का जवाब सुनिये उन्होंने यह तक बता दिया की सारे देश में हो रहा है लेनदेन इसलिये हमारे कार्यालय में भी होगा हम इसे बंद नही करा सकते।

न्यूज़ सोर्स : Icn