नाराज पत्नी मायके में..... पति टावर पर.... पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा 200 फीट ऊपर मोबाइल के टावर पर चढ़ा
नाराज पत्नी मायके में..... पति टावर पर....
पत्नी के मायके चले जाने से नाराज युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा 200 फीट ऊपर मोबाइल के टावर पर चढ़ा
Indiacitynews.com
एसडीओपी ने पत्नी को कांफ्रेंस में लेकर कराई बात तब माना,
रायसेन जिले के बाड़ी में एक युवक अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। इस दौरान युवक ने 200 फीट की ऊंचाई पर पहुंच कर हाई वोल्टेज ड्रामा किया।
कुछ लोगों ने युवक को टावर पर चढ़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाड़ी एसडीओ की अदिति सक्सेना ने बताया युवक रामबाबू विश्वकर्मा मंगलवार को सुबह 11 मोबाइल के टावर पर चढ़ गया था जो करीब 2 घंटे तक ऊपर ही चढ़ा रहा इसके बाद उसके मोबाइल पर बात कर उसे कन्वेंस किया और उसकी पत्नी जो उसे छोड़कर मंडीदीप मायके चली गई थी उसे फोन कर दोनों को कांफ्रेंस में लेकर बात कराई। इसके बाद युवक माना और नीचे उतरा।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव