ऑस्ट्रेलिया में डूबने से 4 भारतीयों की मौत
मेलबर्न । ऑस्ट्रेलिया के फिलिप आईलैंड के समुद्र में डूबने से चार भारतीयों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी गुरुवार को दी। मारे गए लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। एक अफसर ने कहा- हमारे विक्टोरिया राज्य में 20 साल बाद इतना बड़ा हादसा हुआ है। मारे गए लोगों में जगजीत सिंह (23), सुहानी आनंद, कीर्ति बेदी (दोनों 20 साल) और रीमा सौंधी (43) शामिल हैं। जगजीत, सुहानी और कीर्ति स्टूडेंट्स थे और क्लायड इलाके में रहते थे। रीमा भारत से कुछ दिन पहले घूमने के लिए ऑस्ट्रेलिया गईं थीं। बेदी और सुहानी स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गईं थीं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, मारे गए सभी लोग आपस में रिश्तेदार थे।

पोषण आहार नीति पर टकराव, विपक्ष ने खोला मोर्चा
राघव चड्ढा ने संसद में उठाया ‘राइट टू रिकॉल’ का मुद्दा” जानिए किन देशों में लागू है यह व्यवस्था?
रीवा आ रहे नव सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, इन प्रोग्राम्स में होंगे शामिल