IG दीपिका शूरी एवम कमिश्नर गुलशन बामरा की बड़ी कार्यबाही,DM अरविंद दुबे SP विकाश शाहवाल भी रखे हुए हैं स्थिति पर नजर......
India city news.com
(राजकिशोर सोनी)
रायसेन जिले की सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया में कल दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद सिलवानी थाने में 16 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है इनमें से 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में इस्तेमाल की गई 12 बोर की दो राइफल, दो ट्रैक्टर और एक बोलेरो पिकअप को भी जप्त किया गया है। घटना स्थल समेत आसपास के गांवों में आधा दर्जन थानों के पुलिस बल लगातार गस्त कर रहा हैं। प्रशासन ने बड़ी कार्यबाही करते हुए आरोपियों के मकान को JCV से गिरा दिया गया है। रायसेन जिला प्रशासन और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नज़र रखे हुए है।वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।कमिश्नर श्री गुलशन बामरा,आईजी दीपिका सूरी, कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे,एस पी श्री विकास कुमार शहावाल सहित जिला के हालचाल जाने। इधर पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा हथियार और वाहन आदि जप्त किये है। रायसेन जिला प्रशासन और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और स्थिति पर नज़र रखे हुए है।वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में बनी हुई है।

न्यूज़ सोर्स : POlice