सीहोर में भयानक सड़क हादसा

 12 वर्षीय बच्ची सहित 2 महिलाओं की मौके पर मौत

(शिवराजसिंह राजपूत)


सीहोर इछावर के चैनपुरा के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 12 वर्षीय बच्ची सहित 2 महिलाओं की मौत हो गई। और लोग 4 घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार धनुबाई पत्नी पप्पू सिंह निवासी रामदासी,कृष्णा बाई पत्नी अजबसिंह निवासी आर्या,मोनिका पुत्री सुरेन्द्रसिंह आदि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेन्द्र,ज्ञानू,उषा,सुरेन्द्रसिंह एकताबाई आदि घायल हो गए।
 बताया जा रहा है कि मान के कार्यक्रम में पल्ड्या जा रहे थे। 
तभी अचानक चैनपुरा के पास मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जाकर गिर गई।
नहीं जानकारी के अनुसार घायलों को सीहोर रेफर किया गया है। और मृतकों का पोस्टमार्टम इछावर में किया जा रहा है।

न्यूज़ सोर्स : Sehore