India city news.com
रायसेन।प्रदेश की शिवराज सरकार ने पिछले दिनों नील गाय एवं जंगली सुअर के शिकार को लेकर आदेश पारित किया गया है। सरकार के इस आदेश को लेकर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय सहित ब्राम्हण संगठनों समेत अन्य सामाजिक धार्मिक संगठनों 
 में रोष व्याप्त है। शुक्रवार को अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय सहित संगठन के कार्यकर्ताओं  द्वारा राज्यपाल के नाम डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद खान को एक ज्ञापन सौंपकर इस आदेश को वापस लेने की मांग की है।

एबीवीपी के जिला संयोजक शुभम उपाध्याय, ब्राम्हण समाज के वकील पवन चौबे, बद्री पाराशर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ,
विद्यार्थी परिषद के अश्वनी पटेल शनि तिलचोरिया, हिमाद्री गोस्वामी ने बताया कि हमें ज्ञात हुआ कि प्रदेश सरकार पांच पांच नील गाय और जंगली सुअर का शिकार करने की अनुमति प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे शिकारी लोग जीव जंतुओं का बड़े स्तर पर शिकार करेंगे। चूंकि विश्नोई समाज जीव जंतुओं ओर पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। सरकार के इस आदेश से जीव जंतुओं की सुरक्षा करने वालों की भावनाएं आहत हुई हैं। अतः समाज ने सरकार से अपने इस आदेश को निरस्त करने की मांग की है।

न्यूज़ सोर्स : Shivlal yadav