खजुराहो में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाली 40 हजार की रकम,मामला दर्ज कर जांच शुरू
खजुराहो में एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाली 40 हजार की रकम,मामला दर्ज कर जांच शुरू
बैंक कर्मचारी सवालों के घेरो में, क्या बैंक कर्मचारियों की मिली भगत से चल रहा खेल?
एटीएम कार्ड ब्लॉक होने के बाद भी खाते से निकाल लिये गये पैसे
(केतन अवस्थी छतरपुर)
indiacitynews.com
छतरपुर /एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति ने बैंक उपभोक्ताहरी दास रैकवार के खाते से 40 हजार की रकम हड़प कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस काे दी शिकायत में गांव ललगुवा निवासी बैंक उपभोक्ता हरिदास ने बताया कि उसका एसबीआई बैंक शाखा में खाता है। 3 जनवरी दोपहर काे उसका एटीएम कार्ड लेकर गाँधी चाैक नजदीक एसबीआई एटीएम से पैसे निकलवाने गये थे जब वह पैसे निकालने का प्रयास कर रहा था ताे तभी पीछे खड़े एक 30-35 वर्षीय व्यक्ति ने कहा कि पहले उसे पैसे निकालने दे।चालाकी से युवक नें एटीएम कार्ड बदल दिया, सारी घटना सीसी टीवी कैमरे कैद हो गई,
आराेपी ने एटीएम कार्ड बदलकर कुल 40 हजार की रकम निकाली। इस संबंध में पता लगने पर उन्होंने अपना एटीएम कार्ड बंद करवाया और मामले की शिकायत पुलिस काे दी हैं!

मानसून सत्र से पहले विपक्ष आक्रामक, खरगे ने राम मंदिर और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा
E20 फ्यूल पर बहस के बीच सरकार का मास्टर प्लान, इथेनॉल ब्लेंडिंग को मिलेगी नई रफ्तार
चंबल एक्सप्रेसवे से बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर, इटावा से कोटा तक हाई-स्पीड सफर का रास्ता तैयार
मानसून में ट्रैवल का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 7 खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर
मानसून स्पेशल: बारिश में खाने के लिए 25 बेहतरीन वेज डिशेज की शानदार लिस्ट