रामपाल सिंह के सामने सिहोरा जागीर में 60 जमुनिया में 40 कांग्रेसियों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली
(बेगमगंज से सत्यवन गोस्वामी की रिपोर्ट)
Indian city news.com
बेगमगंज रायसेन। कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही बीजेपी, बूथ मजबूत करने के प्रयास किये जा रहे हैं। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर सिहोरा जागीर में 60 जमुनिया टीके 40 कांग्रेसियों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली ।
कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को भाजपा संगठन पर्व के रूप में मना रही है। बूथ विस्तारक योजना के तहत प्रदेश, जिला,तहसील और वार्ड स्तर के नेता प्रत्येक बूथ पर जा रहे हैं। भाजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री एवं विधायक रामपाल सिंह राजपूत बेगमगंज तहसील ग्रामीण अंचल में पहुंचकर बूथ विस्तारक योजना के तहत विभिन्न गांवों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
भाजपा नेता देशराज सिंह तोमर ने कहा कि बूथ विस्तारक अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन करना और पार्टी की स्थिति को प्रत्येक बूथ पर मजबूत करना है। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता को भाजपा की रीति-नीति के अनुसार कार्य करना चाहिए।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शेलेन्द्र यादव ने बताया कि विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने बूथ समितियों के गठन की वोटर्स से चर्चा और संगठन ऐप के माध्यम से जानकारी फीड करने के लिए मंडल अध्यक्ष और विस्तारकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की है।इस दौरान विधायक श्री राजपूत ग्रामीण मंडल के शक्ति केन्द्र रामवन टेकापार के बूथ क्रमांक 120,जमुनिया टीके के बूथ क्रमांक 117, सिहोरा जागीर सुल्तानगंज आदि बूथ पहुंचे।

न्यूज़ सोर्स : Bjp