अच्छी खबर, खूब बजाओ बैंड बाजा बुलाओ मन भरके मेहमान,CM के आदेश

Indiacitynews.com
भोपाल। मध्यप्रदेश के लोगों के लिए आज एक अच्छी खबर है। अब मध्यप्रदेश में शादी विवाह में 250 लोगों की अधिकतम सीमा को समाप्त कर दिया गया है। कोरोना के कारण लगे सभी प्रतिबंध खत्म कर दिए गए हैं। जिसके निर्देश खुद सीएम शिवराज सिंह ने दिए हैं। अभी तक यह 250लोगों को ही एक जगह बुलाने की अनुमति थी। अब कितने भी मेहमान बुला सकते हैं। इसके साथ ही मेलों पर लगी रोक भी हट जाएगी। अब नाइट कर्फ्यू भी नहीं रहेगा। 

न्यूज़ सोर्स : Mantralay