India city news.com
सिलवानी बेगमगंज विधानसभा में 50 बिस्तर  सिविल हॉस्पिटल के शिलान्यास के समय क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय रामपाल सिंह एवं प्रदेश के लोक  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय प्रभु राम चौधरी उपस्थित थे। 
        मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव के नेतृत्व में कर्मचारी संगठन ने नेता द्वै का स्वागत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री से कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा की मांग को रखा गया। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा का शीघ्र प्रदान करने का आश्वासन दिया । माननीय मुख्यमंत्री से पूर्व में आग्रह करने पर स्वास्थ्य विभाग को कर्मचारियों को बीमा प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे। स्वास्थ्य विभागने कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा का ड्राफ्ट बना कर  अनुमोदन हेतु वित्त विभाग को भेजा गया है। माननीय स्वास्थ मंत्री ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही कर्मचारियों को मुख्यमंत्री कर्मचारी बीमा प्राप्त होगा इसके लिए हम पूर्ण प्रयासरत है।
स्वागत में  कर्मचारी नेता मुरारी लाल सोनी प्रदेश लिपिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमंत सराठे तहसील अध्यक्ष स्वतंत्र राय सचिव महेंद्र दुबे, विकासखंड अध्यक्ष नवल साहू सचिव गोविंद नामदेव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ सोर्स : Icn