indiacitynews.com
भोपाल।


 हमारे पास अभी पूरे 200 दिन का समय है। यह समय है कि हम नए जोश के साथ पारिवारिक माहौल में काम करें। सब खुश रहें और दूसरों को खुश रखें। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दें, बूथ को और ज्यादा सक्रिय करें तथा सब मिलकर जीत का संकल्प लें और खड़े हो जाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

15 महीनों की कांग्रेस सरकार की करतूतों को याद रखेंः शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सरकार द्वारा 15 महीनों में किए गए कारनामों का स्मरण कराते हुए कहा कि यहां बैठे कार्यकर्ताओं में से कितने ही कार्यकर्ता ऐसे हैं, जिनकी दुकानों और मकानों पर कांग्रेस की सरकार ने दुर्भावनापूर्वक बुलडोजर चलवा दिए थे। कितने कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लाद दिए थे। नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाल रहे लोगों को पीटा था। हमारी विचाराधारा को कुचलने का प्रयास किया। यही लोग आज भी हमारी विचारधारा पर हमला कर रहे हैं, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगते हैं और धारा 370 हटाने का विरोध करते हैं। 15 महीने की उस सरकार ने प्रदेश को लूट लिया और संबल समेत जनहित की सारी योजनाएं बंद कर दी थी। वो सरकार अपने इन्हीं कर्मों से गिरी थी और हमें उस सरकार के कारनामों को भूलना नहीं है। वही कमलनाथ अब फिर रोज एक ट्वीट कर रहे हैं। झूठे वादों का जाल फैला रहे हैं। हमें इनके झूठ और पाखंड को जनता के सामने लाना है।
प्रदेश के विकास की झांकी प्रस्तुत करेगी विकास यात्राएं

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 2003 के पहले की प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। सड़कें जर्जर थीं। डाकुओं के कई गिरोह सक्रिय थे और प्रदेश में कुंओं से हथियार निकलते थे। हमारी सरकार ने प्रदेश से डाकुओं का समूल नाश कर दिया है और नक्सलियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गुंडों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 23000 एकड़ सरकारी जमीन मुक्त कराई गई है, जिस पर गरीबों की कॉलोनियां बनाई जाएंगी। 42 दुराचारियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। वर्तमान में प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये की सिंचाई और सड़क परियोजनाओं पर काम चालू है। बिजली की उपलब्धता इतनी है कि हम दिल्ली तक प्रदेश की बिजली भेज रहे हैं। गेंहू उत्पादन में पंजाब को पीछे छोड़ दिया है और धान के उत्पादन में भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सरकार ने 19000 लोगों को तीर्थदर्शन कराया और संबल योजना के हितग्राहियों को 3700 करोड़ रुपये दिये हैं। हमने जनजातीय क्रांतिवीरों को सम्मान दिया। उज्जैन के महाकाल महालोक की तर्ज पर देवास, मैहर, ओंकारेश्वर में भी काम हो रहा है। ओरछा और चित्रकूट में भी इसी तरह काम किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि क्या विकास के इतने काम गिनने के लायक नहीं हैं? क्या इनके बारे में जनता को नहीं बताया जाना चाहिए? यही काम हम 5 फरवरी से शुरू हो रही विकास यात्राओं के माध्यम से करेंगे, जिसमें संगठन की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इन यात्राओं के दौरान हम लोकार्पण, शिलान्यास के अलावा हितग्राही सम्मेलन भी आयोजित करेंगे।

मोदी जी भारत के लिए वरदान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे नेता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के लिए ईश्वर का वरदान हैं। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था- मैं भारतमाता को फिर से विश्वगुरु के रूप में अधिष्ठित होते देख रहा हूं। उनके इस सपने को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं। हमारा संगठन काफी मजबूत है और बूथों को डिजिटाइज करने का जैसा काम मध्यप्रदेश में हुआ है, कहीं नहीं हुआ। लेकिन हमें बूथ को और ज्यादा मजबूत करने के प्रयास करना है। विकास और लोगों का जीवन स्तर उठाने के मामले में जो काम हमारी सरकार ने किए हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किए हैं, वो अदभुत और अकल्पनीय हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी 200 दिन हैं। इसलिए काम में लग जाएं। खुद को तैयार करें और संकल्प लेकर खड़े हो जाएं। जीत हमारी होगी।

हमें कहां अधिक मजबूती की जरूरत, इस पर चिंतन करेंः अजय जामवाल

बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि हमारी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश के सबसे ज्यादा राज्यों में हमारी सरकारें हैं। पंच-सरपंच से लेकर देश के राष्ट्रपति पद तक हमारे कार्यकर्ता हैं। जो काम हमारे प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी कर रहे हैं, वो इससे पहले कहीं नहीं हुए। हम देश का सबसे बड़ा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल हैं और मध्यप्रदेश का पार्टी संगठन देश में आदर्श संगठन है। इसके बाद भी अगर हम खुद को कुछ जगहों पर कमजोर पाते हैं, तो इस पर हमें चिंतन करना चाहिए। श्री जामवाल ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से बूथ सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। जिसका बूथ अच्छा होगा, जीत भी उसी की होगी। इसलिए बूथ को साध लें, तो मंडल, शक्ति केंद्र और जिला सब मजबूत हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 प्रतिशत घरों में हमारी केंद्र और राज्य सरकारों की योजनाओं के हितग्राही मौजूद हैं। हमें उन सभी से संपर्क करना है। अगर आप ये दोनों काम कर लेते हैं, तो आपकी जीत तय है।

तय करें कि मेरे कारण कोई समस्या नहीं होगी

श्री जामवाल ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को परामर्श देते हुए कहा कि हमारे सामने कोई समस्या नहीं है। हर समस्या का समाधान हम ही हैं। जिस दिन सभी कार्यकर्ता यह तय कर लेंगे कि मेरे कारण कोई समस्या पैदा नहीं होने दूंगा, तो जीत आपकी है। यह ध्यान रखें कि आप राष्ट्र के लिए काम कर रहे हैं। अपने ऊपर, पार्टी पर और ईश्वर पर विश्वास रखें, आपकी जीत को कोई रोक नहीं सकता। श्री जामवाल ने कहा कि जिस तरह से परिवार में बुजुर्गों को सम्मान मिलता है, वैसे ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। स्वयं खुश रहें, दूसरों को खुश रखें और कार्यकर्ताओं से मिलते रहें, क्योंकि वही हमारे भगवान हैं। अगर आप इतना करते हैं, तो आपकी जीत को कोई रोक नहीं सकता।

 


हमें बूथ को और ज्यादा मजबूत करने के प्रयास करना है। विकास और लोगों का जीवन स्तर उठाने के मामले में जो काम हमारी सरकार ने किए हैं, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने किए हैं, वो अदभुत और अकल्पनीय हैं। उन्होंने कहा कि दिया।
बैठक में प्रस्तुत राजनैतिक प्रस्ताव का कार्यसमिति ने किया समर्थन

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति में पार्टी नेताओं ने अलग अलग सत्रों में विषयवार जानकारी देते हुए पार्टी द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी दी।

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ने पार्टी के अभी तक संपन्न हुए कार्य एवं वर्तमान में जारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। वहीं अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक में ’अनुसूचित जाति कार्य विस्तार की योजनाएं एवं क्रियान्वयन’ विषय पर संबोधन दिया, वहीं प्रदेश प्रवक्ता एवं संयोजक, विदेश संपर्क विभाग डॉ. दिव्या गुप्ता ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक में ’जी-20 गौरवशाली अवसर’ विषय एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन ने आर्थिक विषय पर अपना वक्तव्य दिया।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने ’आगामी केन्द्र व राज्य सरकार के बजट पर केन्द्रित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने लोकसभा प्रवास योजना एवं प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर किये जाने वाले आयोजनों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने ’बूथ कार्य विस्तार योजना’ की चर्चा की। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने फरवरी माह में होने वाली ’विकास यात्रा’ कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा। प्रदेश महामंत्री एवं विधायक श्री हरिशंकर खटीक, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्री यशपाल सिसोदिया एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

 

 


बूथ और शक्ति केन्द्र को सशक्त करने की कार्ययोजना में जुटें: हितानंद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद ने कार्यसमिति को संबोधित करते हुए कहा कि हम एक राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया का नेतृत्व करने के लिए आगे बढ़ रहा है। हम सब कार्यकर्ता मिलकर इस दिशा में आगे बढ़े। इसके लिए हमें अपने बूथ और शक्ति केन्द्र को मजबूत करने की कार्ययोजना में जुटना है।

श्री हितानंद जी ने पार्टी की कार्ययोजना और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में बूथ केन्द्र और शक्ति केन्द्र की मजबूती के कारण पार्टी की विराट विजय हुई। इस दिशा में हमें आगे बढ़ते हुए ग्राम केन्द्र और नगर केन्द्र के शक्ति केन्द्रों को मजबूत करना है। पार्टी की योजनानुसार शक्ति केन्द्रों एवं बूथ पर गठन हो। उन्होंने कहा कि आकांक्षी विधानसभाओं में वरिष्ठ नेताओं के प्रवास होंगे। इस दृष्टि से तैयारियों में जुटें। फरवरी माह में होने वाली विकास यात्रा को लेकर भी उन्होंने चर्चा की।

श्री हितानंद ने नवमतदाताओं को जोड़ने के लिए युवा मोर्चा द्वारा चलाए जाने वाले अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नवमतदाताओं को जोड़ने के अभियान में युवा मोर्चा के साथ सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित हमारे जनप्रतिनिधि और मोर्चा जुटें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना जैसी कई योजनाएं महिलाओं के लिए चलायी है। स्वसहायता समूह के माध्यम से मातृशक्ति सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुई है। महिला मोर्चा इस दिशा में कार्ययोजना बनाकर मातृशक्ति को पार्टी से जोडें। श्री हितानंद जी ने बताया कि 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर आजीवन सहयोग निधि के कार्यक्रम हो। 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस के कार्यक्रम होंगे। वहीं 14 अप्रेल को अंबेडकर जयंती के प्रदेश भर में आयोजन होंगे। 23 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित करें।

श्री हितानंद ने बताया कि आगामी 26 एवं 27 जनवरी को जिला बैठकें, 28 को मंडल कार्यसमिति और शक्ति केन्द्र की बैठक एवं 29 जनवरी को बूथ बैठक आयोजित हो, जिसमें बूथ टोली, मन की बात कार्यक्रम को सुनें। उन्होंने बताया कि 2 फरवरी से 10 फरवरी के बीच केन्द्र सरकार का बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर चर्चा को लेकर अलग अलग प्रकोष्ठ प्रबुद्धजन संवाद के कार्यक्रम आयेजित करें। 5 फरवरी को संत रविदास के पंचायत स्तर पर कार्यक्रम होंगे। वहीं 8 फरवरी को सागर में वृहद कार्यक्रम आयोजित होगा।
(नरेंद्र पटेल प्रदेश भाजपा प्रवक्ता)

न्यूज़ सोर्स : Bjp