MP BJP के जिला अध्यक्षों के नामों का पांच जनवरी तक होगा एलान,
जहां सहमति नहीं उस जिले का पैनल दिल्ली भेजा जाएगा
INDIACITYNEWS.COM 
(राजकिशोर सोनी)
मध्य प्रदेश भाजपा ने गुरुवार को दो दिवसीय बड़ी बैठक हुई । इस बैठक में जिला अध्यक्षों के नाम पर मोहर लगेगी। जहां नाम पर सहमति नहीं बनेगी उस जिले का पैनल दिल्ली भेजा जाएगा।  गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली बैठक में जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ मंथन किया जाएगा। इसके बाद जिला अध्यक्षों के नाम पर की घोषणा की जाएगी। पार्टी ने जिला अध्यक्षों के नाम को लेकर सांसद, विधायक, मंत्री और वरिष्ठ नेताओं के साथ रायशुमारी कर पैनल तैयार किया है।

तीन से पांच नामों का पैनल प्रदेश चुनाव अधिकारी को सौंपा गया है। इन नामों पर केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद  और प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर मंथन कर नाम फाइनल करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि पांच जनवरी तक इन नामों का एलान कर दिया जाएगा। जहां की सहमति नहीं, वहां का पैनल दिल्ली भेजेंगे 
पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यालय में  यदि किसी जिले में अध्यक्ष के नाम पर सहमति नहीं बनती है तो ऐसे जिलों के पैनल को केंद्रीय नेतृत्व के पास दिल्ली भेजा जाएगा। ऐसे जिलों में अध्यक्ष का नाम तय करने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश सांसद-विधायक और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर एक नाम केंद्रीय नेतृत्व से तय कराएंगे। बुधवार सुबह से प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्ष पद के दावेदार लाबिंग करते नजर आए ।  एक दर्जन से अधिक जिलों में नाम पर सहमति नहीं बना पाई है। 

15 जनवरी तक मिल जाएगा नया प्रदेश अध्यक्ष 

भाजपा संगठन चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी 15 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी। यानी भाजपा को इस तारीख तक प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इसमें पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सुमेर सिंह सोलंकी
अरविंद भदौरिया के नाम शामिल हैं। 

संगठन से जुड़ी नियुक्तियों की फर्जी सूची वायरल होने से बीजेपी की सफाई 


मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी को लेकर एक बड़ी खबर है। आए दिन संगठन से जुड़ी नियुक्तियों की फर्जी सूची वायरल होने से बीजेपी की परेशानियां बढ़ रही हैं।इस मामले को लेकर पार्टी संगठन की फर्जी सूचियां से बीजेपी प्रदेश संगठन चिंता कर रहा है। वहीं, संगठन से जुड़ी हुई कई सूचियां सोशल मीडिया पर वायरल होने से नेता परेशान हैं।  ये फर्जी सूची नए जिला अध्यक्षों को लेकर कई जिलों से जुड़ी हुई हैं। हालांकि, बीजेपी ने फेक लिस्ट को लेकर अपनी सफाई भी दी है।

न्यूज़ सोर्स : Icn