बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के लिए अर्चना चिटनीस, अरविंद भदौरिया के साथ बृजेंद्र का नाम भी आगे बढ़ा...जिला अध्यक्षों की सूची आज हो सकती है जारी....
indiacitynews.com
(केतन अवस्थी की रिपोर्ट )
मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी मानी जा रही है, ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एक बार फिर चर्चाएं शुरू होती दिख रही है। बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष पद के चयन के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी बनाया है, जो मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं, ऐसे में राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रधान राज्य की सियासी नब्ज को पहचानते हैं, जिससे अध्यक्ष पद को लेकर सियासी गहमागहमी और तेज हो गई है।वहीं इस बार मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर एक और सियासी चर्चा चल रही है,
उधर भाजपा अपने संगठन पर्व के तहत जिले और राज्यों के अध्यक्षों का निर्वाचन कर रही है। हालांकि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रभाव वाले इंदौर, राकेश सिंह के प्रभाव वाले जबलपुर, गोविंद सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह और गोपाल भार्गव की तनातनी वाले सागर और सिंधिया-तोमर के प्रभाव वाले ग्वालियर में खींचतान जारी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा या अर्चना चिटनीस, अरविंद भदौरिया के साथ बृजेंद्र का नाम भी आगे बढ़ा....
विधायकों और सांसदों में से 10-10 प्रतिशत को प्रदेश परिषद का सदस्य बनाया जाएगा....
165 विधायकों में से 16 विधायक और 29 लोकसभा सांसदों में से 3 सांसद प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचक मंडल में शामिल होंगे....
पहली सूची में 50% से ज्यादा जिलों के अध्यक्ष घोषित हो जाएंगे....
जिला अध्यक्ष के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी....
जातिगत समीकरणों में ब्राह्मण वर्ग से नरोत्तम मिश्रा, राजेंद्र शुक्ल और अर्चना चिटनीस...
क्षत्रिय वर्ग से अरविंद भदौरिया ,बृजेंद्र प्रताप सिंह और सीमा सिंह जादौन....
सिंधी समाज से भगवानदास सबनानी से लेकर दलित और आदिवासी वर्ग के नेता भी रेस में शामिल....

अफीम उत्पादकों के लिए खुशखबरी! 1 अप्रैल से शुरू होगी तौल प्रक्रिया, सरकार ने बनाई रणनीति
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव