MP BJP कार्यालय में 
देर रात तक चली बैठक में रायसेन समेत 40 जिलाध्यक्षों के नामों पर सहमति,आज घोषणा संभव
indiacitynews.com 
(राजकिशोर सोनी)
मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों की घोषणा का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है, क्योंकि सूत्रों के मुताबिक लगभग 40 से ज्यादा नामों पर सहमति बन गई है, लेकिन कुछ बड़े जिलों में सीनियर नेताओं के चलते मामला अटका हुआ है, ऐसे में अब तक यहां सहमति नहीं बन पाई है,  सोमवार को भी देर रात तक प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीनियर नेताओं के बीच मंथन चलता रहा, जहां सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा,  प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद समेत संगठन चुनाव से जुड़ी टीम शामिल रही है ।  बताया जा रहा है कि इस बैठक में 40 नामों पर सहमति बन चुकी है।  दरअसल, कल देर रात तक चली बैठक के बाद जिन जिलों में सिंगल नामों पर सहमति बन चुक है, वहां बीजेपी आज रात तक नामों का ऐलान कर सकती है। क्योंकि कल ही इस बात की सुगबुगाहट हो रही थी कि बीजेपी 30 जिलाध्यक्षों की पहली सूची जारी कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करीब 2 घंटे तक चली लंबी बैठक के बाद नेता वापस लौट गए लेकिन नामों का ऐलान नहीं हुआ।  ऐसे में अब आज इस बात की उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी आज पहली लिस्ट में जल्द ऐलान कर सकती है। बताया जा रहा है कि बीजेपी में बड़े जिलों में खींचतान सबसे ज्यादा देखी जा रही है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के प्रभाव वाले इंदौर और मंत्री राकेश सिंह के प्रभाव वाले जबलपुर में सहमति नहीं बन पा रही है। इसी तरह सागर जिले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अलावा सीनियर विधायक गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह के बीच मामला उलझा नजर आ रहा है। जबकि ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थकों के बीच खींचतान दिख रही है। इसके अलावा भोपाल में भी जिलाध्यक्ष को लेकर सहमति नहीं बन पाई है। इसके अलावा मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के गृह जिले नरसिंहपुर में भी ऐसा ही हाल दिख रहा है। जिसके चलते जिलाध्यक्षों के ऐलान में देरी हो रही है

न्यूज़ सोर्स : Icn