indiacitynews.com
 सागर जिले की खुरई तहसील के ग्राम बरोदा नोनागिर में हुई घटना का विरोध में रायसेन जिले में भूपेंद्र सिंह का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन कर रहे युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पानी की बौछार की गई। ज़िला  युवक कांग्रेस अध्यक्ष विकास  शर्मा के  नेतृत्व में  सागर  तिराहे  पर  केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह पुतला जलाया। इस दौरान फायर बिग्रेड से कांग्रेसियों  पर पानी की बौछार भी  की  गई। जिसमें पुतला पानी में भीग गया। 
पानी की बौछार से पुतले को मौक़े पर  पुलिस ने बुझाया।


इस दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच छीना- छपटी भी  हुई। युवक कांग्रेस ने आरोप  लगाया कि मध्यप्रदेश में भय,अराजकता क़ा माहौल हें। अघोषित आपात काल की स्थिति हें।सागर ज़िले में जो घटना हुई हें वह निंदनीय हें। प्रदेश में इस तरह की घटनाओं में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हें। प्रदेश में इस तरह के लोगो को गिरफ़्तार कर जेल में डाला जाए।   पीड़ितों को एक करोड़ मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी  देने की मांग की हें। आज युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकास शर्मा एवं प्रदेश सचिव रूपेश तंतवार के नेतृत्व में सागर  जिले की खुरई तहसील के ग्राम बरोदा नोन्नगिर में एक अनुसुचित जाति के युवक नितिन अहिरवार के न्याय मांगने पर दबंगों द्वारा  उस की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी एवं उसकी माँ को निर्वस्त्र कर पीटा गया जिससे उसका हाथ टूट गया जिसके विरोध में आज मंत्री भूपेंद्र सिंह का पुतला दहन किया 
एवं पीड़ित परिवार को अविलंब एक करोड़ रुपये मुआवजा एव परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नोकरी की मांग की..
जिसने युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा, प्रदेश सचिव रूपेश तंतवार, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज़ अग्रवाल,  प्रदीप दीक्षित,दौलत सेन,राजू माहेष्वरी,डग्गा पहलवान,हसीन अली,दीपक थोरथ,अलीम मोहम्मद,खरे साहब,रमाकांत मीणा,टाइगर कुरेशी, छोटू राय,अंकित समाधिया,रमन मेहरा,सुभाष पराशर,संजू विश्वकर्मा,जफर खान, जीशान खान,अनशन खान आसिफ सिद्दीकी उनेज़ मंसूरी ज़ैद लाला अयान खान जावेद अली शाहिद खान नावेद अली  राजकुमार मीणा, निक्की दांगी,शिवराज ठाकुर,शिवम गौर,फरहान एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।।

 

न्यूज़ सोर्स : Icn