गरीब की मजदूरी 300 रुपए तक सीमित खाद्य तेल हो गया 150 रुपए लीटर : मनोज अग्रवाल
India city news.com
रायसेन।
विगत दिनों से प्रारंभ हुआ कांग्रेस का घर चलो घर-घर चलो अभियान के अंतर्गत दिन प्रतिदिन क्रम अनुसार नगर के वार्डों में कांग्रेसी इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में यह कार्यक्रम घर चलो घर-घर चलो अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान मैं नगर के वार्डो में भ्रमण करते हुए गरीब
नागरिकों को भी जागरुक करने का कार्य कांग्रेसियों द्वारा किया जा रहा है। भाजपा सरकार की नाकामियाां और महंगाई बेकाबू होने के चलते गरीबों पर कितना असर दिखाई दिया जा रहा है इसके बारे में भी कांग्रेसी बता रहे है। इसी बीच उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल द्वारा भी संबोधित किया गया। नगर केे वार्ड18 मेंं वरिष्ठ कांग्रेेस नेता दुलारेे भाई,असलम खान, दौलत सेन, राजू महेश्वरी, प्रभात राज चावला, एनएसयूआई जिलाध्यक्षष हर्षवर्धन सिंह सोलंकी, अकील इंडियन, जावेद कदीर, हबीब हिंदुस्तानी सहित अनेक कांग्रेसी नेतााा उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि एक तो कोरोना महामारी के चलते लोग अपने ही व्यक्ति से बिछड़ गए हैं और आए दिन महंगाई ने गरीब लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। जब से भाजपा सरकार आई है तब से महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है वहीं खाद्य पदार्थों की बात करेंं तो चाहे वह कोई भी सामग्री हो हर एक सामान में सरकार ने बढ़ोतरी की है जबकि महंगाई अनुसार लोगोंं को मेहनताना नहीं दिया जा रहा है गरीब लोगों को मजदूरी के 300 मिलते हैं और 150 सौ रुपए लीटर मीठाा तेल बिक रहा है। परिवार के मुखियाओं को भी अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। अब इसी सेे अंदाजा जा सकता हैै कि सरकार निकम्मी होने के साथ-साथ हठधर्मिता पर चल रही है। इसीबीच उपस्थित कांग्रेसी नेता राजू माहेश्वरी ने कहा कि जो पेट्रोल पहले 60 - 65 रुपए हुआ करता था अब वह 100 रुपए सेे ऊपर पहुंच गया है। ऐसा ही डीजल जो कभी 50-60 रुपए लीटर हुआ करताा था वह अब 90 - 95 से ऊपर बिक रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतोंं से हम जैसे लोगों पर बहुत फर्क पड़ रहा है और आने जाने के किराए में भी बढ़ोतरी हो गई है। अब आने वाले समय में इनकी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है।

न्यूज़ सोर्स : Amit