घर चलो घर-घर चलो अभियान के साथ मैदान में उतरी कांग्रेस,
कांग्रेस भी बता रही अपनी 15 माह की उपलब्धियां
India city news.com
रायसेन जिले के बेगमगंज में एक फरवरी से कांग्रेस का घर चलो घर-घर चलो अभियान लगातार जारी है। और प्रतिदिन पांच बूथों पर पहुंच कर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेगमगंज के तत्वावधान में कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह मसानी, जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र पटेल पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने नगर के कबीट चौराहा स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर सभा आयोजित की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों ऋण माफ किए, युवाओं को रोजगार दिया, वृद्धा पेंशन तीन सौ से बढाकर 600 की, बिजली सौ युनिट 100 रूपय की कांग्रेस की सरकार ने जनता के हित में कार्य किया। वहीं भाजपा सरकार की नाकामियों को बताते हुए कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती खरीद-फरोख्त करके हमारी कांग्रेस सरकार गिराई ऐंसी झूठी राजनीति करती है भाजपा। साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया कि कांग्रेस एक ऐंसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है एक परिवार की तरह रहते हैं। जिसके बाद जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र पटेल एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अभियान की शुरुआत करते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में घर चलो घर-घर चलो अभियान के तहत वार्ड 3,4,6,7 के पोलिंग बूथों के अंतर्गत घर घर पहुंच कर लोगों से संपर्क किया और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियां और कमलनाथ सरकार के दौरान किए गए कार्यों को लोगों को बताया।
कार्यक्रम में 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली जिनका कांग्रेस पदाधिकारियों ने हारमाल और पार्टी का चिन्ह लगाकर सम्मान किया।
जनता को कांग्रेस के कार्यों से अवगत कराने के लिए पम्पलेट भी बांटे गए, कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और गांधी टोपी लगाकर मोहल्ले मोहल्ले पहुंचे।
जहां प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी जिला संगठन प्रभारी शैलेंद्र पटेल पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में पांच पोलिंग बूथों का दौरा किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

न्यूज़ सोर्स : Congress