केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल अस्पताल भोपाल में अल्ट्रासाउण्ड मशीन का उद्घाटन
India city news.com
केन्द्रिय रिजर्व पुलिस बल अस्पताल भोपाल में अल्ट्रासाउण्ड मशीन का विधिवत उद्घाटन श्री के0 विजय कुमार पुलिस महानिरीक्षक, मध्यप्रदेश सेक्टर के द्वारा किया गया। इस मौके पर श्री अजय भारतन, पुलिस उप महानिरीक्षक (प्रशासन) मध्यप्रदेश सेक्टर डॉ. डी. एस. हंसपाल, पुलिस उप महानिरीक्षक (चिकित्सा) संयुक्त अस्पताल केरिपुबल भोपाल व केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अन्य वरिष्ठतम अधिकारीगण, अधिनस्थ अधिकारी व अन्य जवान मौजूद रहे। डॉ. धर्मेन्द कुमार, रेडियोलोजिस्ट, संयुक्त अस्पताल केरिपुबल, भोपाल के द्वारा यह बताया गया कि इस मशीन के संयुक्त अस्पताल केरिपुबल, भोपाल में स्थापित होने से केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों एवं उनके परिवारजनों के ईलाज एवं जॉच में काफी मदद मिलेगी तथा संयुक्त अस्पताल केरिपुबल, भोपाल में उच्चस्तरीय इलाज संभव हो सकेगा।

न्यूज़ सोर्स : Crpf