Indiacitynews.com

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर कार्यरत रहते हुए श्री ललित मोहन बेलवाल (आई.एफ.एस.) द्वारा पद का दुरूपयोग करने की प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करने हेतु मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को लिखा पत्र।

 

 

 

प्रिय श्री शिवराज सिंह चौहान जी,

 

श्री भूपेन्द्र प्रजापति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं तत्कालीन जिला प्रबंधक, जिला पंचायत रायसेन, मध्यप्रदेश का आवेदन पत्र मूलतः संलग्न है। आवेदक ने वर्ष 2012 से वर्ष 2018 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर कार्यरत रहते हुए श्री ललित मोहन बेलवाल (आई.एफ.एस.) द्वारा पद का दुरूपयोग करने की शिकायत की है। 

 

              श्री प्रजापति ने श्री बेलवाल वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त हो चुके है, परन्तु इनके वर्ष 2012 से 2018 तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी, म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा भ्रष्टाचार करने तथा नियम विरूद्ध तरीके से भर्ती करने की शिकायत प्राप्त होने पर तत्कालीन अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या के द्वारा जांच कराई गई थी। जांच उपरांत श्री बेलवाल को दोषी पाते हुए इनके विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराये जाने की कार्यवाही की गई थी। श्री बेलवाल के उच्च अधिकारियों से संबंध के चलते इनके विरूद्ध कार्यवाही करने वाली तत्कालीन अपर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या को इसके परिणाम स्वरूप इन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ना का सामना करना पड़ा तथा इन्हें बिना किसी कार्य के पूल में पदस्थ कर दिया गया। 

 

         श्री प्रजापति ने वर्ष 2018 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात श्री बेलवाल को जुलाई 2020 से पुनः संविदा के आधार पर विशेष कर्तव्यस्थ्य अधिकारी के पद पर पदस्थ करने के बाद गुपचुप तरीके से इन्हें मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार भी सौपने की शिकायत करते हुए इनका अनुबंध आगे नहीं बढ़ाने तथा इनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही किये जाने का निवेदन किया है।

 

अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि संलग्न शिकायती पत्र में उल्लेखित तथ्यों की जांच कराते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को समुचित निर्देश प्रदान करने का कष्ट करें।

 

सहयोग के लिए मैं आपका आभारी रहूँगा।

 

                                 सादर,

 

                                                              आपका

 

                                                        (दिग्विजय सिंह)

 

श्री शिवराज सिंह चौहान जी

माननीय मुख्यमंत्री, 

मध्यप्रदेश शासन, भोपाल

न्यूज़ सोर्स : Icn