एमपी के 9 विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की हड़ताल,कमलनाथ का ट्वीट ,शिवराज तमाशेबाजी में व्यस्त,और पूरा प्रदेश बन गया हड़तालों का प्रदेश....
indiacitynews.com 
मध्यप्रदेश के 9  विश्वविद्यालयों के शिक्षक,अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर्स हड़ताल पर गए...

हड़ताल के चलते भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय , जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर , DAVV इंदौर की कई परीक्षाएं प्रभावित...

आज से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर शिक्षक,अधिकारी, कर्मचारी और पेंशनर्स...

7वें वेतनमान से पेंशन का भुगतान, OPS की बहाली समेत  साथ 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल , जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर, विक्रम विश्वविद्यालय. उज्जैन, भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, महू, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा, ग्रामोदय विश्वविद्यालय, सतना, महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, छतरपुर के भी शिक्षक कर्मचारी हड़ताल में शामिल...

हड़ताल के चलते कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाई गई...

हड़ताल का असर साल 2022-23 के एकेडमिक कैलेंडर पर भी पड़ेगा...

प्रदेश में हड़ताल को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का ट्वीट...

ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना..

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा -

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तमाशेबाजी में व्यस्त हैं और पूरा प्रदेश हड़तालों का प्रदेश बनता जा रहा है। शिक्षकों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश की प्रमुख यूनिवर्सिटियों में परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं। यह लाखों छात्रों के भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।
प्रदेश में संविदा कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, चिकित्सक, नर्स और जो भी विभाग हैं, उन सब में आए दिन हड़ताल हो रही हैं।
इन हड़तालों का मुख्य कारण शिवराज सरकार का कुशासन और कर्मचारी विरोधी रवैया है। पहले अधिकारी-कर्मचारियों से झूठे वादे कर देना और बाद में उन से मुकर जाना, शिवराज सरकार का नेचर और सिग्नेचर बन गया है। इस बदनीयत के कारण खरीद-फरोख्त की सरकार को जनता आप स्ट्रेचर पर लाने वाली है।

न्यूज़ सोर्स : Icn