केंद्र के समान डी ए सहित कर्मचारियों की 25 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी हुए लामबंद
India city news.com
भोपाल। भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर दिनांक 22 फरवरी 2022 को मध्य प्रदेश के समस्त जिला कलेक्टर कार्यालय पर धरना एवं ज्ञापन देगा।
केंद्र के समान डी ए , सातवें वेतनमान का गृह भाड़ा भत्ता पदोन्नति ,पुरानी पेंशन और अनुकंपा नियुक्तियों में लंबित मामलों को लेकर मध्यप्रदेश में समस्त 52 जिलों में भारतीय मजदूर संघ एवं मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देगा।
उपरोक्त लंबित मांगो को लेकर कर्मचारियों में अत्यंत रोष है, विगत 6 वर्षों से पदोन्नति ना होना विभागों में रिक्त पदों से कार्यों का बोझ बढ़ रहा है। जिससे कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है।
मांगों के समर्थन के लिए प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश के विभागों में गेट मीटिंग के माध्यम से आंदोलन की जानकारी प्रदान कर कर्मचारियों को अवगत कराया जा रहा है। लोक शिक्षण संचनालय में विभागीय समिति अध्यक्ष संजय अवस्थी के साथ गेट मीटिंग में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी एकत्रित रहे।

न्यूज़ सोर्स : Mprsk