चंदपुरा खमरिया ग्राम में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद प्रशासन की बड़ी कार्यबाही, आरोपी के मकान पर चली JCV से मकान ढहाया
India city news.com
(राजकिशोर सोनी)
रायसेन जिले के सिलबानी थाना के तहत चंदपुरा खमरिया ग्राम में दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्यबाही करते हुए आरोपी का मकान ढहा दिया है।घटनादेर रात की है जब दोनो पक्षों में हुई गोलीबारी में राजू आदिवासी की मौत हो गई है। जबकि दोनो पक्षों के 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यबाही करते हुए आरोपी का मकान JCV से ढहाने की तैयारी कर ली है। मृतक का शव भोपाल से पोस्टमार्टम के वाद उसके गांव लाया जा रहा है। DIG श्री जगत सिंह ने फोन पर ICN को इसकी पुष्टि की है। घटना में विवाद के दौरान वाहनों एवं मकानों में आगजनी भी की गई है। घायलों को सिलवानी एवं उदयपुरा अस्पतालों में भर्ती लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 13 लोगों को पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में लिया गया है।मौके पर IG दीपिका सूरी DIG जगत सिंह SP विकाश शाहवाल कलेक्टर अरविंद दुबे हैं। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। तथा स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। 

न्यूज़ सोर्स : Police