मुख्यमंत्री ने असामयिक वर्षा तथा ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रू राहत राशि वितरित की
 जिले के किसानों को एक करोड़ 25 लाख 14 हजार रू राहत राशि वितरित
रायसेन तहसील के 16 गॉवों में 645.539 हैक्टेयर रकबे में फसलों को हुई थी क्षति
India city news.com
रायसेन।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा भोपाल से, रायसेन सहित प्रदेश के 23 जिलों में असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि से प्रभावित एक लाख 46 हजार से अधिक किसानों को 202 करोड़ 90 लाख रूपये की फसल-क्षति राशि का सिंगल क्लिक से वितरण कार्य का शुभारंभ किया गया। रायसेन तहसील के 16 प्रभावित ग्रामों के 882 किसानों को भी कुल एक करोड़ 25 लाख 13 हजार 399 रूपए फसल-क्षति राशि वितरित का की गई है। रायसेन में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष से सॉची जनपद अध्यक्ष श्री एस मुनियन, कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर श्री मकसूद अहमद तथा एसएलआर श्री विजय सराठिया सहित अन्य अधिकारी एवं किसान, राहत राशि वितरण कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।
कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि गत दिनों असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से रायसेन तहसील के 16 गॉवों में 882 किसानों की 645.539 हैक्टेयर रकबे में फसलों को क्षति हुई थी। इसमें गेहूॅ फसल क्षति का कुल रकबा 631.639 हैक्टेयर, चना फसल क्षति का कुल रकबा 10.400 हैक्टेयर तथा आलू, लहसुन, प्याज आदि फसल क्षति का कुल रकबा 3.500 हैक्टेयर है। उन्होंने बताया कि दो हैक्टेयर तक धारित रकबा के किसानों को तीस हजार रू प्रति हैक्टेयर के मान से एवं दो हैक्टेयर से अधिक धारित रकबा के किसानों को 27 हजार रू प्रति हैक्टेयर के मान से राहत राशि स्वीकृत की गई है।

किसानों को सांकेतिक रूप से प्रदान किए गए राहत राशि के चेक

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के वीसी कक्ष में सॉची जनपद अध्यक्ष श्री मुनियन एवं कलेक्टर श्री दुबे द्वारा ग्राम माखनी निवासी किसान श्री दुर्गाप्रसाद तथा किसान श्री मनोज और ग्राम कटारिया निवासी किसान श्री देवराज सिंह को सांकेतिक रूप से राहत राशि के चेक प्रदान किए गए। किसान श्री दुर्गाप्रसाद, मनोज तथा देवराज सिंह ने फसलों को हुई क्षति के लिए राहत राशि प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री श्री चौहान और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में गत दिनों असामयिक वर्षा एवं ओला-वृष्टि से रायसेन सहित 23 जिले के किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। प्रदेश में एक लाख 34 हजार 19 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलें प्रभावित हुई थी। सर्वे के बाद प्रभावित किसानों को फसल क्षति की राशि का वितरण किया जा रहा है।

न्यूज़ सोर्स : Pro