India city news.com
बैतूल। कोरोना के संक्रमण ने अब कलेक्टर के बंगले तक अपनी पहुच बना ली है।  बंगले में कार्यरत चार कर्मचारी जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद कलेक्टर और उनके परिजनों को लेेेकर एहतियाती कदम सख्त कर दिए गए है। पूरे बंगले को सेनेटाइज किया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इस मामले में जानकारी देने से बच रहे है।
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर बंगले में कार्यरत 44 साल का रसोइया, उसकी 37 बर्षीय पत्नी, एक कपड़े धोने वाली महिला कर्मचारी ,माली पॉजिटिव आये है। सीएमएचओ डॉ एके तिवारी के मुताबिक यहां चार कर्मचारियो के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे बंगले को सेनेटाइज किया गया है। वही पॉजिटिव आये कर्मचारियो को कोरेंटाइन कर दिया गया है। सीएमएचओ ने बताया कि कल और आज आयी रिपोर्ट में ये कर्मी पॉजिटिव निकले है।इधर जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी जितेन्द्र सिंह राजपूत के अनुसार कलेक्टर बंगले पर कार्यरत 15 कर्मचारियों की रैंडम सैम्पलिंग कराई गई थी। आपको बता दे कि कलेक्टर बंगले में पॉजिटिव आये कर्मियों की रिपोर्ट मिलते ही अधिकारियों को सांप सूंघ गया। कोरोना नोडल डॉ सौरभ राठौर को इस मामले में विस्तार से कोई जानकारी नही थी। उन्होंने कहा कि आरआरटी प्रभारी डॉ विशाल वर्मा विस्तृत बता सकते है।जबकि डॉ विशाल ने एपिडेमिक ऑफिसर जितेंद्र सिंह राजपूत को जानकारी होने ,जितेंद्र सिंह ने सीएमएचओ के पाले में गेंद डाल दी। 

न्यूज़ सोर्स : Health