India city news.com
(राजकिशोर सोनी)
अमित शाह के दौरे के दौरान हुई मंत्रियों की समीक्षा के वाद बने रिपोर्ट कार्ड के चलते मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर शुरू हो गई है। मंत्रिमंडल में फिलहाल चार मंत्रियों की जगह खाली है। फिलहाल सीएम सहित कैबिनेट में 31 मंत्री हैं। जबकि प्रदेश में कुल मंत्रियों की संख्या 35 हो सकती है। ऐसे में चर्चा है कि जल्द ही कुछ और नए मंत्रियों की नियुक्तियां हो सकती हैं। राजनैतिक चर्चाओं के मुताविक कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।
अमित शाह की समीक्षा में कुछ मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड सही नहीं पाया गया है। सूत्रों के अनुसार 22 अप्रैल को मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने शिवराज सरकार के मंत्रियों से उनके कामकाज को लेकर समीक्षा की थी। बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों की रिपोर्ट सही नहीं पाई गई है। ऐसे में यही वजह है कि सीएम शिवराज केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर अपनी टीम का विस्तार कर सकते हैं।क्योंकि मंत्रिमंडल में फिलहाल चार मंत्रियों की जगह खाली है। फिलहाल सीएम सहित कैबिनेट में 31 मंत्री हैं। जबकि प्रदेश में कुल मंत्रियों की संख्या 35 हो सकती है। बताया जा रहा है कि
अमित शाह ने अपने दौरे में स्पष्ट किया था कि काम पूरी निष्टा से करना होगा। सूत्र बताते हैं कि जिन मंत्रियों का परफॉर्मेंस खराब है। उन मंत्रियों के विभाग बदले जा सकते हैं। सत्ता और संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक 10 मंत्रियों का परफॉर्मेंस खराब है।इनमें वे मंत्री शामिल हैं, जिनके पास मलाईदार विभाग हैं।खबरों के मुताविक दो से तीन मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।हालांकि सीएम शिवराज के किये यह चुनाव के पहले रिस्क लेना ही होगा। यह शिवराज मंत्रिमंडल का तीसरा विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार में सत्ता संगठन के केंद्र बिंदु सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा इसमें सबसे अहम किरदार में रहेंगे।

न्यूज़ सोर्स : Icn