India city news.com
मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा व धरती मां की सेवा के लिए एक वर्ष पहले 19 फरवरी 2021 को अमरकंटक में मैंने रोज एक पेड़ लगाने का संकल्प लिया था।अपनी धर्मपत्नी के साथ वहां पेड़ लगाया था।19 फरवरी 2021 से 18 फरवरी 2022 तक रोज वृक्षारोपण करते हुए पूरा एक साल हो गया। कहीं भी रहा पेड़ जरूर लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वृक्षारोपण के इस अभियान से लोग लगातार जुड़ते चले गए। कई संस्थाओं और समाज के प्रमुख लोगों ने भी मेरे साथ पेड़ लगाए। कम से कम दो पेड़ रोज लगे, कभी-कभी तो कई पेड़ लगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरा मन आत्मसंतोष से भरा हुआ है। एक पवित्र काम से लोग जुड़ रहे हैं। 19 फरवरी को मैं उन संस्थाओं के साथ भोपाल में पेड़ लगाने वाला था, जिन्होंने मेरे साथ पेड़ लगाए। किन्तु मुझे कोविड होने के कारण अब मैं 19 फरवरी के स्थान पर 24 फरवरी को अपने ऐसे सभी साथियों के साथ वृक्षारोपण करूंगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेड़ लगाते हुए मैं उनसे एकात्म हो गया हूँ। पेड़ मनुष्यों को तो जीवन देते ही हैं, पशु-पक्षी, जीव-जन्तु, कीट-पतंगों को भी आश्रय और जीवन देते हैं। धरती आने वाली पीढ़ियों के रहने योग्य बनी रहे, इसलिए वृक्षारोपण जरूरी है। अगले साल भी वृक्षारोपण का यह अभियान जारी रहेगा। एक नहीं कम से कम दो पेड़ प्रतिदिन लगायेंगे। आप भी साथ आइये, हर शुभ अवसर पर पेड़ लगाइये।

न्यूज़ सोर्स : Jansampark