वरिष्ठ पुरातत्वविद डॉ. नारायण व्यास को
'डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान'
India city news.com
(राजकिशोर सोनी)
वरिष्ठ पुरातत्वविद डॉ. नारायण व्यास को पुरातत्व व इतिहास के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए म.प्र. पुरातत्व, अभिलेखागार का प्रतिष्ठित 'डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर राष्ट्रीय सम्मान' वर्ष-2019-20 के लिए प्रदान किया गया है। आप भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में अधीक्षक पुरातत्वविद के रूप में सेवाएं दे चुके हैं व वर्तमान में सेवानिवृत्त रहते हुए भी सतत सक्रिय हैं। शैलचित्रकला पर आपका शोधकार्य अतुलनीय व विश्वस्तरीय है। 

न्यूज़ सोर्स : ICN