शादी से पहले दूल्हे के किडनेप का आरोप,दुल्हन पक्ष का आरोप, दहेज में मांगे जा रही है कार,मामला दर्ज
India city news.com
रायसेन के एक मुस्लिम परिवार में शादी को लेकर विचित्र स्थिति बन गई है। लड़के के पिता मीडिया को बाइट देते हुए आरोप लगाया है कि लड़की एवं उसके आशिक ने उनके लड़के का अपहरण करा लिया है। उसका लड़का 5 मार्च से गायब है। लड़के के पिता ने कोतवाली में लड़के के गुम होने की सूचना दी है। तथा उसे तलाशने की गुहार लगाई है। वहीं भोपाल जिले के बैरसिया निवासी लड़की के परिजनों का आरोप है कि दहेज में कार नहीं मिलने पर लालची दूल्हे ने बारात लाने से मना कर दिया। वधू पक्ष बारात आने का इंतजार करता रहा और दुल्हन रातभर शादी के जोड़े में बैठी रही। वहीं दुल्हन के पिता ने जब समधी से बात की तो उसने कहा कि 5 लाख रुपए कैश और कार चाहिए, तभी बारात लगेगी। लड़की का पिता का कहना है कि वह समाज में बदनामी का हवाला देते हुए दूल्हे के पिता से गुजारिश करता रहा, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। बैरसिया पुलिस ने वर पक्ष पर दहेज संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया है। लड़की का विवाह वार्ड नंबर-17 हटोर मोहल्ला, रायसेन निवासी युसूफ खां के बेटे सफकत आजम के साथ तय हुई थी। 5 मार्च को निकाह था।
थाना प्रभारी केएन भारद्वाज ने बताया कि बैरसिया में रहने वाले परिवार की बेटी की शादी वार्ड नंबर-17 हटोर मोहल्ला, रायसेन निवासी युसूफ खां के बेटे सफकत आजम के साथ तय हुई थी। 5 मार्च को निकाह था। बेटी के दहेज में निकाह के पूर्व ही 5 लाख रुपए का गृहस्थी का सामान वर पक्ष को सौंप दिया गया था। साथ ही बारात वाले दिन यानी शनिवार को होंडा शाइन बाइक देने की बात हुई थी।शनिवार शाम बारात ललरिया पहुंचनी थी, लेकिन बारात नहीं आई। लड़की के पिता ने समधी यूसुफ खां से मोबाइल पर बात करते हुए बारात
खां बोले कि दहेज में हमें कार और 5 लाख रुपए नगदी चाहिए। इसके बाद ही बारात आएगी। दुल्हन के पिता ने होने वाले दामाद शफकत आजम, उनके भाई नाजिम, फैसल तथा समधन फरजाना बी से बात कर काफी मिन्नतें कीं, लेकिन कोई भी नहीं माना। सभी ने कहा कि हमें दहेज में कार के साथ 5 लाख रुपए मिलेंगे तब ही बारात आएगी।
वधू पक्ष ने कर रखी थी पूरी तैयारी वधू पक्ष ने बारातियों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। पूरे रिश्तेदार भी घर आ गए थे। खाना, नाश्ता सब बन चुका था। जब देर रात तक बारात नहीं पहुंची तो परिजनों को शंका हुई। इस पर वर पक्ष से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार की मांग रख दी। समाज के लोगों ने उन्हें समझाया भी कि इस्लाम में दहेज हराम है, लेकिन वर पक्ष मानने को तैयार नहीं हुआ।

लड़की ने एसपी को फोन कर शिकायत की

घर पर शादी की तैयारी होने के बाद भी जब बारात नहीं पहुंची तो दुल्हन पक्ष की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। घर के सभी लोग मानसिक तनाव में आ गए। इस बीच युवती ने एसपी देहात किरण लता केरकेट्टा को देर रात मोबाइल पर घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए SDOP बैरसिया व थाना प्रभारी को निर्देशित कर तत्काल दहेज मांगने वाले
लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद ललरिया चौकी प्रभारी ने फरियादी पक्ष को थाने भेजा। पुलिस ने शिकायत पर मोहम्मद यूसुफ खां, सफकत आजम, नाजिम, फैसल और फरजाना बी के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

न्यूज़ सोर्स : Police