शिवराज ने कहा मुझे टोपी पहनाई है उसकी लाज रखूंगा, MP के CM शिवराज उत्तराखंड चुनाव में पहुंचे
(मुरारीलाल सोनी की रिपोर्ट)
India city news.com
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखण्ड के विधानसभा थराली में भाजपा के साथी श्री भूपाल राम टम्टा जी के समर्थन में आयोजित जनसभा में विचार साझा किया। कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया। गरीब, किसान, महिलाओं का दर्द श्री नरेंद्र मोदी जी ने समझा। आज हर गरीब को अपना मकान मिल रहा है, महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है। राहुल गांधी confused और fuse bulb ही हैं। उन्हें देश में कोई भी गंभीरता से नहीं लेता। वह उसी कांग्रेस की नीति को आगे बढ़ा रहे हैं, जिसने देश का कभी भला नहीं किया।

कांग्रेस के शासनकाल में चीन भारत को आंखें दिखाता था, तब कांग्रेस की सरकार ने हमारे देश के सम्मान के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने चीन को सबक सिखाते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की। राहुल गांधी को कौन समझाए कि हिंदू और हिंदुत्व में कोई अंतर नहीं है। वह कहते हैं कि हिंदू अलग है हिंदुत्व अलग है। उन्हें हिंदू का अर्थ ही नहीं पता। उत्तराखण्ड की पवित्र धरा पर बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री चार धाम हैं, लेकिन, कांग्रेस के चार धाम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हैं!

कांग्रेस में मगरमच्छ आ गए हैं, यह खुद हरीश रावत ही ट्वीट करके बताते हैं, तो कांग्रेस को उत्तराखंड में मौका मिला तो यही मगरमच्छ राज्य को खा जाएंगे। ऐसे मगरमच्छों की पार्टी को मौका क्यों देना। महात्मा गांधी जी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस खत्म कर दो। पंडित जवाहरलाल नेहरु जी ने तो यह बात नहीं मानी, लेकिन राहुल गांधी अब महात्मा गांधी के सपने को जरूर पूरा कर देंगे। वह कांग्रेस को खत्म करके ही मानेंगे। वंशवाद, भ्रष्टाचार, घपले, घोटाले का नाम है कांग्रेस। भारतीय जनता पार्टी में तो एक कार्यकर्ता अपनी मेहनत, निष्ठा, देशभक्ति, राष्ट्रसेवा के माध्यम से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। आज आपने मुझे सम्मान के रूप में उत्तराखण्ड की टोपी पहनाई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस टोपी के मान और आपके सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा।

न्यूज़ सोर्स : Bjp