*कर्मचारी संगठनों ने किया बजट का स्वागत* 
India city news.com
मध्य प्रदेश शासन के बजट में कर्मचारियों को 11% महंगाई भत्ता प्रदान करने का मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने स्वागत किया है। सरकार से भारतीय मजदूर संघ  लगातार मांग कर ,रहा था। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा ने बजट में 11534 शिक्षकों की भर्ती एवं पहली बार चाइल्ड बजट जैसे प्रावधानों का स्वागत करते हुए बजट को सभी वर्गों का संतुलित बजट बताया है।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिसोदिया ने बजट को संतुलित बताते हुए। कहा कि शासन से हमें कर्मचारियों की सभी समस्याओं के समाधान की पूर्ण आशा है शासन किस प्रकार से निर्णय कर रही है । हमें लगता है कि हमारी अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव ने बजट में केंद्र के समान महंगाई भत्ता प्रदान करने का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री जी कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ बैठकर अन्य समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है जिससे हमें पूर्ण आशा है की कर्मचारियों की सभी मांगों पर विचार किया जाएगा।
कर्मचारी नेता मुरारी लाल सोनी ने बजट को संतुलित एवं सभी वर्गों को समायोजित कर विकास के लिए बताया जिसमें शिक्षा जगत मैं उत्तम अधोसंरचना विकास हेतु विद्यालय निर्माण की राशि सी एम राइज के नाम से प्रदान की गई है।

न्यूज़ सोर्स : Mprks